बिज़नेस

सकल जीएसटी संग्रह सितंबर में 6.5 प्रतिशत बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपये पर

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का सितंबर महीने में सकल संग्रह सालाना आधार पर 6.5 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। पिछले साल की समान अवधि में सकल जीएसटी संग्रह 1.63 लाख करोड़ रुपये रहा था। वहीं अगस्त, 2024 में जीएसटी संग्रह 1.75 लाख करोड़ रुपये रहा था।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में घरेलू कर राजस्व 5.9 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.27 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं माल के आयात से प्राप्त राजस्व आठ प्रतिशत बढ़कर 45,390 करोड़ रुपये हो गया। आलोच्य अवधि में जीएसटी विभाग की तरफ से 20,458 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक है। रिफंड राशि को समायोजित करने के बाद सितंबर में शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.53 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 3.9 प्रतिशत अधिक है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विजयवाड़ा में ‘राष्ट्रीय सरस मेले’ में शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा आंध्र…

2 मिनट ago

धर्मांतरण करने वाले व्यक्ति पिछड़े वर्ग के अंतर्गत आरक्षण का स्वतः दावा नहीं कर सकते: सर्वोच्च न्यायालय

सर्वोच्च न्यायालय ने व्‍यवस्‍था दी है कि हिंदू धर्म से इस्लाम या अन्य गैर-हिंदू धर्मों…

50 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लद्दाख में लगभग 3350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में लगभग 3350 करोड़…

53 मिनट ago

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

7 घंटे ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

7 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

7 घंटे ago