बिज़नेस

जीएसटी कलेक्शन नवंबर में 8.5 प्रतिशत बढ़कर 1.82 लाख करोड़ रुपये हुआ

नवंबर में सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 8.5 प्रतिशत बढ़कर 1.82 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। आज जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, केंद्रीय जीएसटी संग्रह 34,141 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 43,047 करोड़ रुपये, एकीकृत आईजीएसटी 91,828 करोड़ रुपये और उपकर 13,253 करोड़ रुपये रहा।

नवंबर में कुल सकल जीएसटी राजस्व 8.5 प्रतिशत बढ़कर 1.82 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 1.68 लाख करोड़ रुपये था। अक्टूबर में 1.87 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह नौ प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के साथ दूसरा सबसे अच्छा जीएसटी संग्रह था।

अब तक का सबसे अधिक संग्रह अप्रैल, 2024 में 2.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक था। समीक्षाधीन महीने के दौरान घरेलू लेनदेन से जीएसटी राजस्व 9.4 प्रतिशत बढ़कर 1.40 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि आयात पर कर से राजस्व लगभग छह प्रतिशत बढ़कर 42,591 करोड़ रुपये हो गया।

इस महीने के दौरान 19,259 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 8.9 प्रतिशत कम है। रिफंड समायोजित करने के बाद, शुद्ध जीएसटी संग्रह 11 प्रतिशत बढ़कर 1.63 लाख करोड़ रुपये हो गया।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने लोगों को व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह दी

गृह मंत्रालय ने लोगों को व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह…

14 घंटे ago

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

15 घंटे ago

NHAI की बैरियर-रहित MLFF शुल्क प्रणाली ने चालू टोल प्लाज़ाओं पर कुल टोल राजस्व में 19.84 प्रतिशत की वृद्धि की

देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण प्रणाली को बदलते हुए, मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) तकनीक के…

15 घंटे ago

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। भारत के…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री ने अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच नई साप्ताहिक रेल सेवा को रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज नई दिल्ली से वीडियो…

16 घंटे ago

भारत और नेपाल ने आज विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और नेपाल ने आज विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर…

16 घंटे ago