बिज़नेस

जीएसटी परिषद ने 5 और 18 प्रतिशत के स्लैब को स्‍वीकृति दी, नई दरें 22 सितम्‍बर से लागू होंगी

जीएसटी परिषद ने अगली पीढ़ी के वस्‍तु और सेवा कर सुधारों की घोषणा कर दी है। आम आदमी, श्रम-प्रधान उद्योगों, किसानों और कृषि, स्वास्थ्य तथा अर्थव्यवस्था के लिए जीएसटी दरों में सुधार करते हुए उन्‍हें युक्तिसंगत बनाने को स्‍वीकृति दी गई है। नई दिल्ली में कल मीडिया को जानकारी देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आम आदमी और मध्यम वर्ग के उपयोग की वस्तुओं पर जीएसटी 18 तथा 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।

वित्‍त मंत्री ने बताया कि व्यक्तिगत जीवन बीमा पॉलिसियों और फैमिली फ्लोटर तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए पॉलिसी सहित व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी से छूट को मंजूरी दी गई है।

वित्त मंत्री ने 33 जीवन रक्षक दवाओं और औषधियों पर जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर शून्य तथा कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली तीन जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी को 5 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया है। अन्य सभी दवाओं और औषधियों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से कम कर 5 प्रतिशत किया गया है।

वित्‍तमंत्री ने बताया कि ए सी, 32 इंच से बड़े टीवी, डिशवाशिंग मशीन, छोटी कारें और मोटरसाइकिल जैसी वस्तुओं पर जीएसटी दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई है।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि श्रम-प्रधान उद्योगों और किसानों तथा कृषि क्षेत्र को भी इन फैसलों से लाभ होगा। उन्होंने कहा कि सभी कृषि उपकरणों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया है।

परिषद ने अप्रत्यक्ष कर ढांचे को युक्तिसंगत बनाते हुए 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की दर को समाप्त करके वर्तमान चार स्लैब को घटाकर दो कर दिया है जबकि 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की स्लैब को जारी रखा है।

इस बीच, राजस्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि नई दरों के लागू होने से अड़तालीस हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्‍त वित्तीय भार पड़ेगा, इसे केंद्र और राज्य सरकारें वहन करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जीएसटी दरों में किए गए सुधारों की सराहना की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्‍होंने कहा कि सरकार के इस फैसला से आम आदमी, किसानों, एम.एस.एम.ई., मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि ये सुधार सभी के लिए खासकर छोटे व्यापारियों, व्यवसायों और व्यापार करने में आसानी सुनिश्चित करेंगे।

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

2 घंटे ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

2 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

2 घंटे ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

3 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

6 घंटे ago