वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि जीएसटी परिषद ने दो प्रमुख मंत्रिसमूहों का गठन करने का निर्णय किया है। इनमें से एक समूह चिकित्सा और जीवन बीमा संबंधी दरों को युक्तिसंगत बनाने पर काम करेगा और दूसरा मुआवजा उपकर के लिए रूपरेखा तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी परिषद की अगली बैठक नवंबर में होगी। जिसमें स्वास्थ्य और जीवन बीमा संबंधी नए मंत्रिसमूह की सिफारिशों पर विचार किया जाएगा। निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह मंत्रिसमूह अक्टूबर के अंत तक अपनी रिपोर्ट देगा। मंत्रिसमूह वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित बीमा मामलों, जीवन बीमा, सावधि जीवन बीमा, समूह बीमा आदि पर भी विचार करेगा।
जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक कल नई दिल्ली में हुई। इसमें यह निर्णय किया गया कि कैंसर की दवाओं पर जीएसटी दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत की जाए। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि अनुसंधान और विकास के लिए दी गई धनराशि जीएसटी से मुक्त होगी।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…