बिज़नेस

GSTN पूर्वानुमानित विश्लेषण के माध्यम से कर अनुपालन में नवोन्मेषण को बढ़ावा देने के लिए GST एनालिटिक्स हैकथॉन का आयोजन करेगा

वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) जीएसटी एनालिटिक्स हैकथॉन का आयोजन कर रहा है, जो कि पूर्वानुमानित विश्लेषण के माध्यम से कर अनुपालन में नवोन्मेषण को बढ़ावा देने की पहल है। यह चुनौती भारतीय छात्रों, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप्स तथा कंपनियों के पेशेवरों को जीएसटी एनालिटिक्स ढांचे के लिए पूर्वानुमानित मॉडल विकसित करने के लिए आमंत्रित करती है। हैकथॉन पंजीकरण की शुरुआत से लेकर विकसित प्रोटोटाइप जमा करने की अंतिम तिथि तक 45 दिनों तक चलेगा।

जीएसटी एनालिटिक्स हैकथॉन की पात्रता, पुरस्कार और अन्य विवरण इस प्रकार हैं:

पात्रता: शैक्षणिक संस्थानों या व्यावसायिक संगठनों से संबद्ध भारतीय नागरिकों के लिए खुला है।

पुरस्कार: प्रतिभागी 50 लाख रुपए के कुल पुरस्कार पूल के लिए प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं, जिसमें 25 लाख रुपए का पहला पुरस्कार, 12 लाख रुपए का दूसरा पुरस्कार, 7 लाख रुपए का तीसरा पुरस्कार और एक लाख रुपए का सांत्वना पुरस्कार शामिल है। इसके अतिरिक्त, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली सर्व-महिला टीम को 5 लाख रुपए का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।

पंजीकरण और भागीदारी: संभावित प्रतिभागी पंजीकरण कर सकते हैं और डेटा सेट तथा प्रतियोगिता दिशानिर्देशों सहित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

सभी पात्र नवोन्मेषकों को जीएसटी में उन्नत विश्लेषण मॉडल बनाने में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है। जीएसटीएन की यह पहल राष्ट्र निर्माण में नवोन्मेषण और योगदान करने, साथ ही साथ व्यक्तिगत पुरस्कार प्राप्त करने का भी एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती है।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

6 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

6 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

6 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

9 घंटे ago