अंतर्राष्ट्रीय

हमास ने गाजा में स्थायी युद्धविराम का प्रस्‍ताव रखा

हमास ने कहा है कि गजा पट्टी में स्थायी युद्धविराम के लिए किसी भी समझौते या विचार के प्रति उसके विकल्‍प खुले हैं। कल हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि समझौतों या विचारों में गज़ा पट्टी से इस्रायली सेना की वापसी, नाकाबंदी हटाना, राहत, सहायता और आश्रय के प्रावधान सहित कैदियों की अदला-बदली का समझौता भी शामिल होना चाहिए।

वहीं दूसरी ओर, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने रविवार को फिलिस्तीनी कैदियों के बदले चार इजरायली बंधकों को छोड़ने के लिए गज़ा में दो दिन के युद्धविराम प्रस्ताव की घोषणा की थी। इसके लिए पिछले कुछ महीनों में दोहा और काहिरा में कई दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं लेकिन संघर्ष को समाप्त करने के लिए कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

इस बीच, अमरीका ने कहा है कि वह इस्राइल में उस कानून को लेकर बेहद चिंतित है जो फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा चलाए जा रहे अभियानो के संचालन पर प्रतिबंध लगाएगा। अमरीकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी ने वेस्ट बैंक और पश्चिम एशियाई क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वहीं, लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल–यूएनआईएफआईएल ने एक बयान में कहा है कि लेबनान के दक्षिण-पश्चिम में नकौरा में यूएनआईएफआईएल के मुख्यालय पर एक रॉकेट गिरने से शांति सैनिक घायल हो गए। हाल ही में, दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सेना और हिज़्बुल्लाह के बीच जारी तनाव के दौरान यूएनआईएफआईएल के पाँच सैनिक घायल हो गए।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

3 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

3 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

3 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

3 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

3 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

17 घंटे ago