देश के विभिन्न हिस्सों में आज हनुमान जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्राचीन हनुमान मंदिर में बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदर कांड और अखंड रामायण का पाठ किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में भी हनुमान मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए हैं। अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में भी इस अवसर पर लोगों की लंबी कतारें हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हनुमान जन्मोत्सव के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया; “सभी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की अनंत शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए। मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी को बल, बुद्धि और विद्या का भरपूर आशीर्वाद दें, जिससे देश का सामर्थ्य और बढ़े। जय बजरंगबली!”
बजट घोषणा 2026 के अनुरूप, वैश्विक व्यापार में आई बाधाओं से प्रभावित विनिर्माण इकाइयों की…
विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान जनगणना-2027 शुरू हो गया है। भारत सरकार ने आज…
पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा है कि देश में उर्वरक बीज और…
सैफ अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में, मौजूदा चैंपियन भारत ने भूटान को 5-0 से हराकर फाइनल…
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमरीका ईरान में अपने प्रमुख रणनीतिक…
अमरीका के अंतरिक्ष एजेंसी नासा के आर्टेमिस-2 मिशन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।…