भारत

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा, देश में उर्वरक बीज और कृषि रसायनों का पर्याप्‍त भण्‍डारण उपलब्‍ध

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा है कि देश में उर्वरक बीज और कृषि रसायनों का पर्याप्‍त भण्‍डारण उपलब्‍ध है। पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर नई दिल्ली में अंतरमंत्रालयी बैठक में कृषि विभाग की अपर सचिव मनिंदर कौर द्विवेदी ने बताया कि देश भर में खरीफ फसलों के 185 लाख क्विंटल से अधिक बीज उपलब्ध हैं।

जितने प्रमुख फसल है उनका पर्याप्त बीज उपलब्ध है धान जिसका सबसे ज्यादा अधिक मात्रा में उपयोग होता है 80 दशमलव 9 लाख क्विंटल, सोयाबीन 35 दशमलव 7 लाख क्विंटल, मूंगफली 21 दशमलव एक, मक्का 11 दशमलव 9 और बाकी तुअर, मूंग और उड़द इनकी पर्याप्त मात्रा में बीज की उपलब्धता है। यह बीच की उपलब्धता सभी राज्यों में पर्याप्त क्वांटिटी में अवेलेबल है।

अपर सचिव ने कहा कि वर्तमान खरीफ सीजन के लिए पहले से ही 46 प्रतिशत उर्वरक उपलब्ध हैं और कृषि रसायनों की भी पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि टमाटर, प्याज और आलू सहित प्रमुख फसलों की कीमतें स्थिर हैं और थोक स्तर पर इनमें सुधार दिख रहा है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि देश में कच्चे तेल का भंडार वर्तमान में पर्याप्त है।

हमारी क्रूड इन्वेंटरी सफिशिएंट है और भारत सरकार ने अगले दो महीने के लिए सफिशिएंट क्रूड के लिए अरेंजमेंट किया हुआ है। हमारी रिफाईनरीज उच्चतम स्तर पर चल रही हैं, रिटेल आउटलेट्स पर कोई ड्राई आउट रिपोर्टेड नहीं है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल, डीजल की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है।

वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अब तक एक हजार 171 भारतीयों को आवागमन में सहायता की है। इनमें 818 छात्र शामिल हैं जो भारत लौट रहे हैं।

Editor

Recent Posts

सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन पर ₹427.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…

2 दिन ago

सरकार ने वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…

2 दिन ago

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों ने जयपुर घोषणापत्र को पारित किया

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…

2 दिन ago

CCI ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और एग्रो इनपुट वेलफेयर एसोसिएशन पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…

2 दिन ago