हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिये हैं। मुख्यमंत्री के पास गृह, वित्त, सीआईडी, योजना और आबकारी सहित 12 विभागों की जिम्मेदारी है।
मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज को बिजली और परिवहन सहित तीन विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विपुल गोयल को शहरी निकाय, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कृष्ण लाल पंवार को विकास और पंचायत विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। राव नरबीर को उद्योग और पर्यावरण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। महिपाल सिंह ढांडा को शिक्षा विभाग और डॉक्टर अरविन्द शर्मा को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आरती राव को राज्य की स्वास्थ्य मंत्री का पद दिया गया है, जबकि राज्य के स्वतंत्र प्रभार मंत्री राजेश नागर को खाद्य और आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य के मंत्री गौरव गौतम को युवा और खेल विभाग का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…