भारत

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरस्वती नदी के उद्गम स्थल ‘आदि बद्री’ (यमुनानगर) में “अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2025” का शुभारंभ किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज 31 कुंडीय हवन यज्ञ और मंत्रोच्चारण के साथ यमुनानगर जिले के आदि बद्री में अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर 31 कुंडीय हवन यज्ञ में शामिल होकर प्रदेश के सभी परिवारजनों के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

आदिबद्री सरस्वती नदी का उद्गम स्थल है। यह महोत्सव 2 फरवरी तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 54 करोड़ 71 लाख रुपये की 29 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 26 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत वाली 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और लगभग 28 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस महोत्सव का उद्देश्य विश्वभर से लोगों का ध्यान भारत की सभ्यता और संस्कृति की ओर आकर्षित करना है।

Editor

Recent Posts

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…

33 मिनट ago

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

35 मिनट ago

एपीडा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से दुबई तक 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार के निर्यात में मदद की

केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात…

37 मिनट ago

ओमान के तट के पास दो नवंबर को भारतीय जहाज एमएसवी अल जुसुफी पर हवाई हमला किया गया

ओमान के तट के पास दो नवंबर को भारतीय जहाज एमएसवी अल जुसुफी पर हवाई…

3 घंटे ago