खेल

भारत 17-18 सितंबर को नई दिल्ली में यूनेस्को एंटी-डोपिंग सम्मेलन की कॉप-9 ब्यूरो और फंड अनुमोदन समिति की औपचारिक बैठक की मेजबानी करेगा

भारत 17-18 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में खेल में डोपिंग के खिलाफ यूनेस्को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के तहत कॉप-9 ब्यूरो की दूसरी बैठक और फंड अनुमोदन समिति की तीसरी औपचारिक बैठक की मेजबानी करने के लिए तैयार है। कॉप-9 ब्यूरो के उपाध्यक्ष के रूप में भारत ने उच्च-स्तरीय समारोहों के आयोजन का बीड़ा उठाया है जो विश्वभर के प्रमुख निर्णय निर्माताओं और गणमान्य व्यक्तियों को एक मंच पर साथ लाएगा।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित बैठकों में अजरबैजान, बारबाडोस, एस्टोनिया, फ्रांस, इटली, रूस, सऊदी अरब, सेनेगल, सिंगापुर, नीदरलैंड, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात और जाम्बिया जैसे देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिष्ठित प्रतिनिधि भाग लेंगे। खेल में डोपिंग के खिलाफ यूनेस्को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे जो हाइब्रिड प्रारूप में विचार-विमर्श करेंगे।

इस सम्मेलन में कई उच्च-स्तरीय गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे जिनमें अज़रबैजान गणराज्य के माननीय युवा और खेल मंत्री, श्री फरीद गेइबोव, तुर्की से युवा और खेल उपमंत्री सुश्री सफा कोकोग्लू और सऊदी अरब के खेल एवं युवा मामलों के उपमंत्री श्री अब्दुलअज़ीज़ अलमासीद शामिल होंगे।

ये बैठकें देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लिए डोपिंग रोधी, निष्पक्ष खेल व्यवहारों के विकास और खेल में अखंडता के सिद्धांतों को बनाए रखने में वैश्विक सहयोग से संबंधित मुख्य मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेंगी। ये विचार-विमर्श डोपिंग के खिलाफ चल रही लड़ाई को मजबूत करने में सहायक होंगे जिससे यह सुनिश्चित होगा कि विश्वभर के एथलीट स्वच्छ और निष्पक्ष वातावरण में प्रतिस्पर्धा कर सकें।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

9 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

9 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

9 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

9 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

9 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

9 घंटे ago