भारत

लोकसभा चुनाव के मतदान आंकड़े 48 घंटे में जारी करने संबंधी याचिका पर 17 मई को होगी सुनवाई

उच्चतम न्यायालय एक गैर सरकारी संस्थान (एनजीओ) की उस याचिका पर 17 मई को सुनवाई करने के लिए सोमवार को सहमत हो गया जिसमें निर्वाचन आयोग को लोकसभा चुनाव के तहत प्रत्येक चरण के मतदान की समाप्ति के बाद 48 घंटे में अपनी वेबसाइट पर मतदान प्रतिशत का आंकड़ा अपलोड करने के निर्देश देने की अपील की गई है।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि मामले को शुक्रवार को सूचीबद्ध किया जाएगा। इससे पूर्व, ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) की ओर से पेश अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने याचिका पर तत्काल सुनवाई की अपील की।

Editor

Recent Posts

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के लिए पांचवीं बजटपूर्व बैठक की अध्यक्षता की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्‍ली में आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के संबंध…

4 घंटे ago

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कुल कारोबार 300 लाख करोड़ रुपये के पार, सालाना आधार पर 15.5 प्रतिशत की वृद्धि

पूंजी की पर्याप्तता, कारोबार में वृद्धि, ऋण खातों के एनपीए में बदलने की कम दर,…

6 घंटे ago

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोहों के समापन कार्यक्रम में शामिल हुईं

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी…

6 घंटे ago