तमिलनाडु मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर बना दबाव अगले 12 घंटों के दौरान गहरे दबाव में बदल सकता है। इसके दो दिनों में श्रीलंका और तमिलनाडु के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। दबाव के कारण 29 नवंबर तक तेज से बहुत तेज वर्षा की संभावना है। तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बहुत अधिक वर्षा का अनुमान है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से तेज वर्षा की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। चेन्नई और उसके आसपास हल्की से मध्यम बारिश हुई। नागापट्टिनम और कुड्डालोर में आज सुबह से लगातार वर्षा हो रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…
लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…
सरकार ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सार्वजनिक वितरण के माध्यम से उच्च…
दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…