देश के पूर्व, पश्चिम, पश्चिमोत्तर और मध्य भागों में अगले चार दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश की संभावना है। अगले सात दिनों में दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ भागों में तेज वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण और गोवा में तेज वर्षा की आशंका व्यक्त की है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले पांच दिनों के दौरान मूसलाधार वर्षा की संभावना है।
वहीं, त्रिपुरा में लगातार हो रही बारिश से राज्य के कई भागों में बाढ़ के हालात में कोई सुधार नहीं है। मौसम विभाग ने आज मूसलाधार वर्षा की चेतावनी जारी की है। राज्य प्रशासन इससे निपटने और लोगों को राहत उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। बाढ़ का पानी रिहायशी क्षेत्रों में घुस जाने के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…