भारत

चक्रवात रेमल के कारण हुई भारी वर्षा से पूर्वोत्तर भारत के इलाकों में जीवन अस्त-व्यस्त

चक्रवात रेमल के कारण हुई भारी वर्षा से पूर्वोत्तर भारत में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पूर्वोत्तर के कई इलाके इससे प्रभावित हुए हैं। मिजोरम में 23, असम में तीन और मेघालय में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। तेज़ हवाओं के साथ हुई बारिश से पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए और कई स्‍थानों पर भूस्खलन हुआ, जिससे बिजली तथा इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गईं।

मिजोरम की राजधानी आइजोल के बाहरी इलाके में पत्थर की खदान ढहने और लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्‍या बढकर 23 हो गई है। मिजोरम के मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। राज्य के सभी स्कूल और सरकारी कार्यालय आज बंद रहे।

असम में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो गए।

मेघालय में पूर्वी जैंतिया पहाडी जिले में एक दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में भूस्खलन से चार लोग घायल हो गए।

चक्रवात ‘रेमल’ के मद्देनजर हावड़ा नदी ने विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में राहत शिविर का दौरा किया और लोगों को हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा कि भारत ने तनाव कम करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का मुद्दा उठाया है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद और…

4 मिनट ago

केवल हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अनुयायी ही अनुसूचित जाति का दर्जा पाने के पात्र: सर्वोच्‍च न्‍यायालय

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने फैसला सुनाया है कि केवल हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अनुयायी…

7 मिनट ago

NHRC ने दिल्ली के पालम इलाके में लगी आग में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत और तीन अन्य के घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया…

16 मिनट ago

DPIIT ने देश भर में स्टार्टअप, नवोन्मेषकों और उद्यमियों को समर्थन देने के लिए एक अग्रणी एयर कंडीशनिंग कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने 24 मार्च,…

1 घंटा ago

रेल मंत्रालय ने पश्चिमी और पूर्वी रेलवे में दो महत्वपूर्ण रेल अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी दी

रेल मंत्रालय ने पश्चिमी और पूर्वी रेलवे में दो महत्वपूर्ण रेल अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी…

1 घंटा ago

वजन घटाने वाली दवाओं (जीएलपी-1) की आपूर्ति श्रृंखला पर नियामक निगरानी

भारत के औषधि नियंत्रक ने वजन घटाने वाली दवा (जीएलपी-1) की आपूर्ति श्रृंखला में नैतिक…

4 घंटे ago