राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सियाचिन स्थित आधार शिविर का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति इस दौरान वहां तैनात सैनिकों के साथ बातचीत भी करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की यह सियाचिन की पहली और लद्दाख क्षेत्र की दूसरी यात्रा है। राष्ट्रपति के आगमन पर उपराज्यपाल डॉ. बी.डी. मिश्रा, लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद, लेह के मुख्य कार्यकारी पार्षद ताशी ग्यालसन, सांसद हनीफा जान, सैन्य अधिकारी और अन्य स्थानीय अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। काराकोरम रेंज में स्थित सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा सैन्य क्षेत्र है। भारतीय सेना ने अप्रैल 1984 में ऑपरेशन मेघदूत के अंतर्गत इस क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित किया था।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…