आंध्र प्रदेश में चक्रवात मोन्था के प्रभाव से तेलंगाना के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। वारंगल, हनुमाकोंडा, जंगों, महबूबाबाद, करीमनगर, सिद्दीपेट और खम्मम में एक दिन में सबसे ज़्यादा बारिश हुई।
चक्रवाती तूफान मोन्था के प्रभाव से तेलंगाना के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। हनुमकोंडा जिले के भीमदेवरपल्ले में आज सुबह 5 बजे तक सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों के लिए अत्याधिक वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है और लगभग एक दर्जन जिलों में बाढ़ की चेतावनी दी। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को विशेष रूप से निचले और जलभराव वाले इलाकों में बचाव और राहत कार्यों में जुटी है।
महबूबा जिले के दोर्नाकल जंक्शन पर बाढ़ के कारण कोणार्क एक्सप्रेस और गोलकोंडा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं है और कई अन्य के मार्ग बदल दिए गए। मूसलाधार बारिश के बाद आपदा प्रबंधन टीमों को राहत कार्यों के लिए तैनात किया गया। इस बीच, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आज चक्रवात प्रभावित जिलों के लिए जिला अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की।
भारतीय रेल ने सितंबर 2026 के दौरान माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों क्षेत्रों में…
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026…
यूपीआई पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने-देन पर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया।…
भारत, नई दिल्ली में बहुपक्षीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी क्षेत्र…
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्तमान और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए भारत के सकल…