भारत

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (MoPSW) के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी पखवाड़ा 2024 पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (MoPSW) के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी पखवाड़ा 2024 पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 45 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतिभागियों द्वारा लिखी गई कविताओं की किताब नवांकुर’- रचनाओं के सागर का विमोचन भी हुआ.

इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य मंत्रालय में हिंदी के उपयोग को प्रोत्साहित करना और उसे बढ़ावा देना है। इस अवसर पर मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें अनुवाद एवं राजभाषा ज्ञान प्रतियोगिता, हिंदी भाषा ज्ञान परीक्षा, आशुभाषण, कविता पाठ और टिप्पण आलेखन जैसी गतिविधियां शामिल थीं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि और जागरूकता को बढ़ाना था, साथ ही उन्हें राजभाषा के रूप में हिंदी के महत्व को समझने और उसके प्रचार-प्रसार में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था। इन आयोजनों में मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी हिंदी भाषा कौशल का प्रदर्शन किया।

सचिव, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, टी.के. रामचंद्रन ने इस अवसर पर कहा, “हिंदी हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है और सरकारी कार्यों में इसके व्यापक उपयोग से हम अपनी संस्कृति और विरासत के प्रति आदर व्यक्त करते हैं। मंत्रालय में हिंदी के प्रोत्साहन के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं और हमारा उद्देश्य है कि यह भाषा हमारे सभी संचार का अभिन्न अंग बने”।

मंत्रालय, हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने और सरकारी संचार को व्यापक रूप से जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। हिंदी पखवाड़ा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से मंत्रालय न केवल हिंदी के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देता है बल्कि राष्ट्रीय एकता और विभिन्न भाषाई पृष्ठभूमियों के बीच समरसता को भी सुदृढ़ करता है।

Editor

Recent Posts

CCI ने सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण और अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ इसके विलय को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण…

3 घंटे ago

CCI ने मालाबार समूह की 51 कंपनियों के मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मालाबार समूह की 51 कंपनियों के मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स…

3 घंटे ago

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने खरीफ बुवाई, मानसून, सूखा प्रबंधन, उर्वरक उपलब्धता सहित खाद्यान्न भंडारण पर की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया। वह इंडोनेशिया…

5 घंटे ago

एपीईडीए ने झारखंड के गुमला और आकांक्षी प्रखंड देवघर से 2 मीट्रिक टन आम्रपाली आमों के दुबई के लिए वाणिज्यिक निर्यात को सुगम बनाया

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण…

5 घंटे ago