भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कला प्रदर्शनी देखी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से कलाकारों के एक समूह ने आज राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने इन कलाकारों द्वारा राष्ट्रपति भवन में प्रवास के दौरान बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी देखी।

राष्ट्रपति ने इन कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कलाकृतियों में मानव और प्रकृति के बीच शाश्वत संबंध परिलक्षित होता है। उन्होंने सभी से ऐसी कलाकृतियों को सराहने और खरीदकर इन कलाकारों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

इन कलाकारों का विभिन्न बाघ अभ्यारण्यों के पास निवास है और वे छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, मिज़ोरम, तेलंगाना, उत्तराखंड और झारखंड के रहने वाले हैं। वे आर्टिस्ट-इन-रेजीडेंसी पहल सृजन 2024 के अंतर्गत 21 अक्टूबर से अभी तक राष्ट्रपति भवन में प्रवास कर रहे हैं। इस दौरान इन कलाकारों ने प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल कर समकालीन जनजातीय कला प्रारूपों सौरा, गोंड, वारली, ऐपण, सोहराई इत्यादि में मनमोहक चित्र बनाए।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

12 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

12 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

12 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

14 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

14 घंटे ago