भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा सरकार में नौकरी के लिए 2800 से अधिक नियुक्ति पत्रों के वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से त्रिपुरा सरकार में नौकरी के लिए 2800 से अधिक नियुक्ति पत्रों के वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि त्रिपुरा में आयोजित आज का ये कार्यक्रम एक युग परिवर्तनकारी कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार के दौरान नौकरी उन्हीं लोगों को मिलती थी जो किसी विशेष राजनीतिक पार्टी के सदस्य हों। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के वर्तमान मुख्यमंत्री ने किसी भेदभाव, सिफारिश और भ्रष्टाचार के बिना और पारदर्शिता के साथ राज्य के 2807 युवाओं को आज सरकारी नौकरी देकर उनके जीवन में एक नई शुरूआत कर उन्हें त्रिपुरा के विकास के साथ जोड़ने का अवसर प्रदान किया है। अमित शाह ने कहा कि आज 2437 मल्टी टास्किंग स्टाफ़ और स्वास्थ्य विभाग के 370 पदों पर नियुक्ति के साथ ही इन लोगों के जीवन में एक नई शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही ये 2807 लोग आज से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित त्रिपुरा और विकसित भारत अभियान का हिस्सा बन गए हैं।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरा नॉर्थईस्ट विकास के रास्ते पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में केन्द्रीय मंत्रियों ने नॉर्थईस्ट का 700 से अधिक बार दौरा किया है और इस क्षेत्र के विकास के लिए कई सकारात्मक पहलें की गई हैं। अमित शाह ने कहा कि नॉर्थईस्ट को पहले उग्रवाद, घुसपैठ, ब्लॉकेड्स, ड्रग्स, हथियारों की तस्करी, भ्रष्टाचार और जातीय तनाव के लिए जाना जाता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज नॉर्थईस्ट को विकास, कनेक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, निवेश और कृषि संबंधित गतिविधियों के विकास के लिए जाना जाता है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में त्रिपुरा में 3 समझौते कर राज्य में स्थायी शांति लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में ब्रू-रियांग जाति के भाइयों-बहनों को स्थायी निवास और शिक्षा, स्वास्थ्य और नौकरियां देकर उनके जीवन में नया बदलाव लाने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के सभी विद्रोही समूह सरेंडर कर मेनस्ट्रीम में आ चुके हैं। अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा जी के नेतृत्व में आज त्रिपुरा भटकाव की जगह भागीदारी, रुकावट की जगह रफ्तार और विलंब की जगह वेलफेयर के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पहले बिप्लब देब जी और अब डॉ. माणिक साहा जी ने त्रिपुरा के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के इन सात साल में पिछली सरकारों के सात साल के मुकाबले कहीं अधिक विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि एक ज़माने में त्रिपुरा को land-locked स्टेट के रूप में जाना जाता था और आज इसे land-linked स्टेट के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के सर्वांगीण विकास के लिए एयरपोर्ट, सड़कें, जल संचयन और सिंचाई जैसे कई काम भारत और त्रिपुरा सरकार ने किए हैं। गृह मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने त्रिपुरा में सबसे बड़ा काम राज्य को भ्रष्टाचार और अशांति से मुक्त कराने का किया है। उन्होंने कहा कि स्वंय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और उनके नेतृत्व में भारत सरकार त्रिपुरा के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

5 घंटे ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

6 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

6 घंटे ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

6 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

6 घंटे ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

6 घंटे ago