भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने उपराज्यपालों और मुख्यमंत्रियों से कहा सोशल मीडिया पर किसी भी राष्ट्र विरोधी दुष्प्रचार के संबंध में कड़ी निगरानी रखी जाये

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल पाकिस्तान और नेपाल से सटे सीमावर्ती राज्यों के उपराज्यपालों और मुख्यमंत्रियों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवांछित तत्वों के राष्ट्र विरोधी दुष्प्रचार पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है। श्री शाह ने नई दिल्ली में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य सरकारों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

गृह मंत्री ने कहा कि निर्बाध संचार बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए और संवेदनशील स्‍थलों की सुरक्षा और मजबूत की जानी चाहिए। उन्होंने राज्यों से जनता में अनावश्यक भय रोकने और अफवाहों के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाने को कहा।

बैठक में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उपराज्यपाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, गुजरात और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और सिक्किम सरकार के प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से शामिल हुए।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

12 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

12 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

12 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

12 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

12 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

12 घंटे ago