भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने देश में मादक पदार्थ की समस्या से निपटने के लिए केंद्र और राज्‍य सरकारों की ओर से ठोस प्रयास करने का आह्वान किया

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2024 में 16 हजार नौ सौ करोड़ रूपये से अधिक मूल्‍य के मादक पदार्थ जब्‍त किये गये हैं। यह स्‍वाधीनता के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है। नई दिल्‍ली में आज मादक पदार्थ तस्‍करी और राष्‍ट्रीय सुरक्षा पर क्षेत्रीय सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता करते हुए अमित शाह ने कहा कि लगभग 24 लाख किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्‍त किये गये, जबकि पिछले दस वर्ष में 56 हजार आठ सौ करोड़ रूपये से अधिक मूल्‍य के मादक पदार्थ नष्‍ट किये गये हैं।

लगभग एक लाख किलोग्राम मादक द्रव्य पदार्थ जिसका मूल्य 86 सौ करोड़ रूपये है उसको अगले सप्ताह 10 दिन के अंदर जलाया जाएगा और मैं मानता हूं कि इससे यह मिनिस्ट्रीकरण से एक मजबूत संदेश जनता के बीच में जाने वाला है। इसके और संकल्पवान प्रयास वर्ष 2025 में हमारे होंगे।

कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री ने ड्रग डिस्‍पोजल पखवाड़ा और सभी राज्‍यों तथा केन्‍द्रशासित प्रदेशों के लिए मानस-2 हेल्‍पलाइन के विस्‍तार का उद्घाटन किया। अमित शाह ने स्‍वापक नियंत्रण ब्‍यूरो की भोपाल क्षेत्रीय इकाई के नये कार्यालय परिसर का भी उद्घाटन किया। ड्रग डिस्‍पोजल पखवाड़ा अभियान आज से शुरू होकर 25 जनवरी तक चलेगा। इस अवधि के दौरान दो हजार 411 करोड़ रूपये मूल्‍य के कुल 44 हजार 792 किलोग्राम जब्‍त मादक पदार्थों को नष्‍ट किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

इंडियन ऑयल ने कहा, उसने रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखी है और वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित कर रही है

पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…

2 घंटे ago

सरकार ने कांडला में महत्वपूर्ण बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 132.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…

4 घंटे ago

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

5 घंटे ago