भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

गृहमंत्री अमित शाह ने कल रात जम्‍मू कश्‍मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। बैठक में उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा, थल सेना प्रमुख उपेन्‍द्र दिवेदी, गृह सचिव गोविन्‍द मोहन और जम्‍मू कश्‍मीर के मुख्‍य सचिव अटल दुल्‍लु भी मौजूद थे।

सुरक्षा समीक्षा बैठक में आतंकवाद विरोधी अभियानों और तीन जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्‍यान दिया गया। पाकिस्तान द्वारा की जाने वाली गतिविधियों की आशंका को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह आज सुबह 10 बजे पुंछ के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वे गोलाबारी के पीड़ित लोगों से मिलेंगे और नुकसान का आकलन करेंगे। माना जा रहा है कि गृहमंत्री प्रभावित लोगों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा भी कर सकते हैं। अमित शाह पुंछ शहर के बाहरी इलाके खानेतर में अपने यूनिट मुख्यालय में सीमा सुरक्षा बल के जवानों और डाक बंगला में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित परिवारों को भी संबोधित करेंगे।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

1 घंटा ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

4 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

4 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

4 घंटे ago