insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मुख्य समाचार

गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में चार सौ आपातकालीन वाहनों को रवाना किया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में 112 नम्‍बर वाली आपातकालीन सेवाओं के लिए चार सौ नए अत्याधुनिक वाहनों को रवाना किया। छत्तीसगढ़ में पहले यह सुविधा 16 जिलों में थी, अब यह 33 जिलों में उपलब्‍ध है। चार सौ नए अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन, 33 विशेष निगरानी वाहन तथा 60 नए राजमार्ग गश्ती वाहन प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किए गए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

आपातकालीन सेवा डायल 112 अभी तक छत्तीसगढ़ के सिर्फ 16 जिलों में उपलब्ध थी लेकिन अब राज्य सरकार ने इस सेवा का विस्तार सभी 33 जिलों मे कर दिया है। सुरक्षा मानकों और सहायता क्षमता को और मजबूत करने के लिए डायल 112 सेवा में आर्टिफिशियल इटेलिजेंस आधारित स्थान पहचान तकनीक को जोड़ा गया है, जिससे संकट में फंसे व्यक्ति की वास्तविक भौगोलिक स्थिति का सटीक पता लगाया जा सके। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस व्यवस्था में पैनिक बटन और विशेष निगरानी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *