भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर के कलोल में 194 करोड़ रूपये की लागत से कुल 19 विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण और 8 कार्यों का भूमिपूजन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर के कलोल में 194 करोड़ रूपये की लागत से कुल 19 विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण और 8 कार्यों का भूमिपूजन किया।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के समय छोटे-छोटे विकास कार्यों को कराने के लिए भी खासी मेहनत करनी पड़ती थी लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 194 करोड़ रूपये के विकास कार्य एक ही दिन में और एक ही क्षेत्र में आसानी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में कई जगह अंडरपास बनाकर रास्तों को छोटा करने का काम किया गया है। हर गांव में स्कूल की जर्जर इमारतों को तोड़कर नई कक्षाएं बनवाई गई हैं। इसके साथ ही, कलोल और साणंद को जोड़कर छह लेन का बड़ा रास्ता बनाने के काम का भी आज भूमि पूजन हुआ है।

अमित शाह ने कहा कि आज गांधीनगर तालुका के तहत हर गांव की गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक लड्डू बांटने, आंगनवाडी की लड़कियों को नये कपड़े देने और भजनमंडलियों को भजन के साधन देने के कार्य हुए है। उन्होंने कहा कि यहां ये विकास कार्य इसीलिए संभव हो सके हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उनकी पार्टी की सरकार लंबे समय से यहां काम कर रही है। अमित शाह ने कहा कि विकास की यह नई संस्कृति नरेन्द्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए शुरू की थी।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश की जनता से जो कहा, उसे कर दिखाया। अयोध्या में भव्य राममंदिर बनाने का कार्य मोदी जी ने किया। उन्होंने कहा कि इस देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को उखाड़ फेंकने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। गुजरात के पुत्र नरेन्द्र मोदी जी ने 05 अगस्त, 2019 के दिन कश्मीर से धारा 370 हटा दी। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के इस निर्णय से दुनिया में संदेश गया कि भारत की जनता के लिए भारत माता का सम्मान सर्वोच्च है। कश्मीर के जिस लाल चौक पर तिरंगा लहराने के लिए सेना की सुरक्षा की ज़रूरत पड़ती थी, आज वहां शांति से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभा यात्रा निकलती है। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ 80 लाख पर्यटकों ने कश्मीर की यात्रा की और वहां के कुदरती सौंदर्य का लुत्फ उठाया। देशभर में यह परिवर्तन प्रधानमंत्री मोदी जी के कर्मठ, सतत, जागृत और संवेदनशील नेतृत्व के कारण संभव हुआ है।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है और 2027 में हम निश्चित रूप से तीसरे नंबर पर पहुँच जायेंगे। उन्होंने कहा कि 2047 में देश की आज़ादी की शताब्दी तक हम भारत को पूर्ण विकसित और विश्व में हर क्षेत्र में सर्वप्रथम बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि आज गुजरात सहित पूरे भारत में आमूलचूल परिवर्तन हो रहे है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी ने जिस विकास यात्रा को शुरू किया था, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल जी ने उसी गति से उस यात्रा को जारी रखा है।

Editor

Recent Posts

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्‍थान में आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज घनघोर वर्षा का रेड अलर्ट…

27 मिनट ago

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 132 लोगों की मौत हो गई और 570 घायल

पश्चिमी कोलंबिया में कल 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 132 लोगों की मौत हो…

30 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ICAR छात्रों को DBT सिस्टम के ज़रिए स्कॉलरशिप/फेलोशिप वितरण प्रणाली का किया शुभारंभ

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की छात्रवृत्तियों और फेलोशिप की राशि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी)…

3 घंटे ago

भारतीय बंदरगाह संघ (आईपीए) ने असम में बाढ़ राहत के लिए 5 करोड़ रुपये की मदद की

भारतीय बंदरगाह संघ (आईपीए) ने असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए…

3 घंटे ago

झारखंड पुलिस ने रांची में राज्य विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया

झारखंड पुलिस ने रांची में राज्य विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थियों…

16 घंटे ago

APEDA ने त्रिपुरा के डेरगांग किसान उत्पादक संगठन द्वारा 1 मीट्रिक टन सरसों के शहद के दुबई को पहली बार निर्यात की सुविधा प्रदान की

एपीईडीए ने त्रिपुरा के डेरगांग किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) द्वारा 1 मीट्रिक टन सरसों के…

16 घंटे ago