गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एन.आई.ए. द्वारा आयोजित आतंकवाद-रोधी सम्मेलन का उद्घाटन किया। अमित शाह ने आतंकवाद-रोधी अभियानों में सराहनीय सेवा और योगदान के लिए एन.आई.ए. के नौ कर्मियों को सेवा पदक और वीरता पदक से सम्मानित किया। गृह मंत्री ने एन.आई.ए. की नवीनतम अपराध नियमावली, संगठित अपराध तंत्र तथा गुम और बरामद हथियारों के डेटाबेस का भी अनावरण किया।
अमित शाह ने सोशल मीडिया पर कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा शत्रु है और सभी को मिलकर इससे मिलकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार देश में आतंकवाद पर लगाम कस रही है। गृह मंत्री ने कहा कि देश के विचार-मंच कहा जाने जाने वाला यह सम्मेलन आतंकवाद को खत्म करने में सबसे प्रभावी योजना तैयार करने के लिए सभी एजेंसियों को एक साथ लाता है।
दो दिन के इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण की भावना से आतंकवाद के खिलाफ समन्वित कार्रवाई के लिए औपचारिक और अनौपचारिक चैनल स्थापित करके विभिन्न हितधारकों के बीच तालमेल विकसित करना है।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…