भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मादक पदार्थरोधी कार्यबल के प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में, राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मादक पदार्थरोधी कार्यबल के प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। दो दिन के इस सम्‍मेलन का उद्देश्‍य मादक पदार्थों की समस्‍या से भावी पीढि़यों को सुरक्षा प्रदान करने पर विचार-विमर्श करना है। स्‍वापक नियंत्रण ब्‍यूरो की ओर से आयोजित इस सम्‍मेलन में 36 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मादक पदार्थ रोधी कार्यबल के प्रमुख भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का विषय है-‘एकजुट संकल्प, साझा जिम्मेदारी’।

सम्मेलन में स्‍वापक नियंत्रण 2026-2029 के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में कार्य बल की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, मादक पदार्थों की आपूर्ति, मांग तथा उससे होने वाले नुकसान को कम करने में केंद्र सरकार के उपायों को और मजबूत करने की दिशा में उपयुक्‍त नीतियां अपनाने पर ध्‍यान दिया जाएगा।

सम्‍मेलन के दौरान गृह मंत्री ने स्‍वापक नियंत्रण ब्‍यूरो की नई वेबसाइट का शुभारंभ किया। उन्‍होंने मादक पदार्थों के दुरूपयोग के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए चार टेलीविजन विज्ञापन जारी किए। अमित शाह ने लखनऊ में स्‍वापक नियंत्रण ब्‍यूरो के नए क्षेत्रीय कार्यालय और आवासीय परिसर तथा देहरादून में नए क्षेत्रीय कार्यालय परिसर की आधारशिला रखी।

गृह मंत्रालय ने बताया है कि केंद्र सरकार मादक पदार्थों के दुष्‍प्रभावों से देश के युवाओं को बचाने की दिशा में मिशन मोड पर काम कर रही है। मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्‍य रखा है और यह नशा मुक्‍त भारत के निर्माण के बिना पूरा नहीं किया जा सकता।

Editor

Recent Posts

ओपेक-भारत ऊर्जा संवाद की सातवीं उच्च स्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और ओपेक के महासचिव हैथम अल घैस ने की

ओपेक-भारत ऊर्जा संवाद की सातवीं उच्च स्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री…

39 मिनट ago

मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में नौवें भारत अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह-2026 का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में 9वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय…

3 घंटे ago

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, एशियाई खेलों में पहले स्वर्ण पदक पर कब्जा

एशियाई खेलों में, भारतीय महिला टीम ने टी-20 क्रिकेट के फाइनल में श्रीलंका को 147…

3 घंटे ago

एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट के स्‍वर्ण पदक मुकाबले में आज भारत और श्रीलंका आमने-सामने

जापान एशियाई खेलों में, भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज स्वर्ण पदक के मुकाबले में श्रीलंका…

8 घंटे ago