भारत

मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और झारखंड में भी तेज बारिश की संभावना है। कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।

पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में अत्‍यधिक दबाव में बदल सकता है।

उड़ीसा में कल और परसों कुछ जगह पर बहुत ज्यादा बारिश होने का अनुमान लगाया है। साथ ही आज और इस शुक्रवार को भी भारी बारिश की संभावना है। गहरे दबाव के कारण इस दौरान आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवांए चलने की भी आशंका है। आईएमडी ने संवेदनशील जिलों के लिए ऑरेंज वार्निंग जारी की है और दक्षिण उड़ीसा तट पर तेज हवांए चलने की चेतावनी दी है। राज्य सरकार ने सेलटर होम, बचाव दल और मशीनरी तैयार रखी है और जिला प्रशासन को संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी पनडुब्‍बी-रोधी वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट, INS मांगरोल को नौसेना में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…

14 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं: CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…

15 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक प्रौद्योगिकियों और रोजगार सृजन के लिए दोहरे दृष्टिकोण पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…

16 घंटे ago

पीएम-सेतु ने सूरत और विशाखापत्तनम क्लस्टरों के लिए शेयरधारकों के समझौतों पर हस्ताक्षर करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…

16 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…

16 घंटे ago

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

16 घंटे ago