भारत

गृह मंत्री अमित शाह बाढ़ ग्रस्‍त क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा तथा नुकसान के आकलन के लिए आज जम्‍मू के दौरे पर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू का दौरा करेंगे। हमारी संवाददाता ने बताया है कि गृह मंत्री जम्‍मू में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। गृह मंत्री जम्मू में बाढ़ से प्रभावित हुए क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और राजभवन में अधिकारियों के साथ एक बैठक भी करेंगे। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, गृह मंत्रालय और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उन्हें अब तक किए गए बचाव, राहत और पुनर्वास संबंधी कामों की जानकारी देंगे। अमित शाह प्रभावित हुए परिवारों से भी मिलेंगे। बैठक के बाद, गृह मंत्री श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा सहित बाढ़ से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। जम्मू से एन. गुलशन रैना की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से वैष्‍णवी ।

गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब और जम्‍मू -कश्‍मीर में तेज वर्षा, बाढ़, बादल फटने, भू-स्‍खलन और आकस्मिक बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अंतर मंत्रालय केंद्रीय दलों का गठन किया है।

गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब और जम्‍मू -कश्‍मीर में तेज वर्षा, बाढ़, बादल फटने, भू-स्‍खलन और आकस्मिक बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अंतर मंत्रालय केंद्रीय दलों का गठन किया है। गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर ये दल मौके पर जाकर स्थिति का आकलन करेंगे और राज्‍य सरकारों के राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। वित्‍तीय वर्ष 2025-26 में केंद्र सरकार ने 24 राज्‍यों को, तत्‍काल राहत उपलब्‍ध कराने में सक्षम बनाने के लिए, राज्‍य आपदा प्रबंधन कोष में दस हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि जारी की है। ‍राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन कोष से 12 राज्‍यों को करीब दो हजार करोड़ रूपए जारी कर दिये गए हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने आज पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत…

3 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में हुई दुखद घटना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में हुई दुखद घटना पर अपनी…

4 मिनट ago

TDB-DST ने “बूस्ट इलेक्ट्रिक जंप टेक-ऑफ (BE-JTO)” शीर्षक परियोजना के लिए गुरुग्राम स्थित केसी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अंतर्गत प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने…

6 मिनट ago

राष्ट्र आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…

6 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

7 घंटे ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

7 घंटे ago