भारत एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता के सुपर फोर चरण में पहुंच गया है। बिहार के राजगीर में कल पूल-ए में भारत ने जापान को 3-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। खेल के तीसरे मिनट में मंदीप सिंह ने विपक्षी टीम की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए गोल किया और भारत को बढ़त दिला दी। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन जारी रखते हुए दो गोल दागे और अपनी टीम की लगातार दूसरी जीत सुनिश्चित कर दी। भारतीय टीम के गोल कीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम के कई हमलों को नाकाम कर दिया।
जापान के लिए कवाबे ने अंतिम क्षणों में दो गोल दाग कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया, लेकिन भारतीय खिलाडियों ने अंत तक जापान की टीम को नियंत्रण में रख कर मैच जीत लिया। भारत के अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आज भारत अपने अंतिम पूल मैच में कजाखस्तान से खेलेगा।
ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर के पास दिल्ली से महोबा जा रही बस में आग लगने…
NSE के शेयर ₹1,785 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,800 प्रति शेयर पर…
बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र कलिंगपट्टनम के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश…
दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार का अवसर…
उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रहे फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम ने शानदार…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड…