भारत

गृहमंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में सरदार बल्‍लभ भाई पटेल राष्‍ट्रीय पुलिस अकादमी में अत्‍याधुनिक कम्‍पोजिट शूटिंग रेंज की आधारशिला रखी

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज हैदराबाद में सरदार बल्‍लभ भाई पटेल राष्‍ट्रीय पुलिस अकादमी में अत्‍याधुनिक कम्‍पोजिट शूटिंग रेंज की आधारशिला रखी। आन्‍ध्र प्रदेश के विजयवाडा की यात्रा पर आए केन्‍द्रीय मंत्री ने यह शिलान्‍यास ऑनलाईन किया। यह शूटिंग रेंज 50 मीटर लंबी होगी और इसमें 10 ट्रैक होंगे। इसकी लागत 27 करोड रूपये होगी और इसमें एक साथ भारतीय पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा सकेगा। अकादमी के निदेशक अमित गर्ग और अन्‍य वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों ने समारोह में हिस्‍सा लिया।

अकादमी ने कहा है कि नई सुविधा से राष्‍ट्रीय पुलिस अकादमी के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि इससे अधिकारियों के प्रशिक्षण समय में कमी आएगी। इसमें सभी मौसम में और सभी प्रकार के फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।

Editor

Recent Posts

पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 24 अक्टूबर तक सऊदी अरब के लिए उड़ानों को निलंबित किया

पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…

6 सेकंड ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

1 घंटा ago

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

9 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

9 घंटे ago