भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने ‘X’ पर पोस्ट में कहा कि “भगवान बिरसा मुंडा जी केवल जनजातीय समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। आज पूरा देश हर्षोल्लास से उनकी 150वीं जयंती और ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मना रहा है। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर स्वतंत्रता आंदोलन और मातृभूमि की रक्षा के प्रति उनके अटूट संकल्प को नमन किया।”

अमित शाह ने कहा कि “जनजातीय अस्मिता व भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक तथा महान स्वाधीनता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर नमन। मोदी जी ने उनकी जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत कर उनका सम्मान किया है। धरती आबा ने एक ओर आदिवासी समाज को अपनी संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित किया, वहीं दूसरी ओर अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उन्हें एकजुट कर ‘उलगुलान आंदोलन’ के लिए प्रोत्साहित किया। उनका जीवन हर एक राष्ट्रप्रेमी के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है।“

Editor

Recent Posts

2,000 रुपये तक के यूपीआई भुगतान पर बैंक कोई शुल्क नहीं लेंगे

सरकार ने कहा है कि बैंक यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और रू-पे द्वारा संचालित डेबिट…

6 घंटे ago

भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर अगले दौर की बातचीत शुरू

भारत और कनाडा ने प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते के लिए नई दिल्ली में चौथे…

6 घंटे ago

CBI ने सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में FIR दर्ज की

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा सालियान…

6 घंटे ago

भारत-मर्कोसुर तरजीही व्यापार समझौते के विस्तार के लिए वार्ता की शुरुआत

भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उरुग्वे गणराज्य के विदेश मंत्री मारियो…

6 घंटे ago

जैसलमेर स्थित पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में पहले भारतीय वायु सेना ड्रोनाथॉन-2026 का शुभारंभ

वायु सेना के उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने आज जैसलमेर स्थित पोखरण फील्ड…

6 घंटे ago