भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मोदी सरकार हमारी युवा पीढ़ी को ड्रग्स के खतरे से सुरक्षित कर एक नशामुक्त भारत के निर्माण के प्रति कटिबद्ध

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार हमारी युवा पीढ़ी को ड्रग्स के खतरे से सुरक्षित कर एक नशामुक्त भारत के निर्माण के प्रति कटिबद्ध है।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि ड्रग्स और नार्को व्यापार के खिलाफ अभियान बिना किसी ढिलाई के जारी रहेगा। अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को कई ऑपरेशन्स के तहत 13 हज़ार करोड़ रूपए मूल्य की ड्रग्स की ज़ब्ती, जिसमें गुजरात पुलिस के साथ मिलकर 5 हज़ार करोड़ रूपए की कोकीन की बरामदगी शामिल है, के लिए बधाई दी।

ड्रग्स के व्यापार पर हालिया सख्ती के तहत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस ने 13 अक्टूबर 2024 को गुजरात के अंकलेश्वर में एक कंपनी में छापेमारी कर 518 किलोग्राम कोकेन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5,000 करोड़ रुपये है।

इससे पहले, 01 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने महिपालपुर में एक गोदाम पर छापेमारी करके 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना की खेप को जब्त किया था। जांच के दौरान 10 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली के रमेश नगर की एक दुकान से लगभग 208 किलो अतिरिक्त कोकेन बरामद हुई। Interrogation के दौरान ये पता चला कि बरामद मादक पदार्थ गुजरात के अंकलेश्वर से आया था।

इस मामले में अब तक कुल 1,289 किलोग्राम कोकेन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक थाईलैंड की मारिजुआना बरामद हो चुकी है, जिसकी कीमत 13,000 करोड़ रुपये है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने देश की नई राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी नीति और रणनीति- प्रहार का अनावरण किया

गृह मंत्रालय ने देश की नई राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी नीति और रणनीति- प्रहार का अनावरण किया…

4 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण किया और राष्ट्रपति भवन में आयोजित राजाजी उत्सव में शिरकत की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत के उपराष्ट्रपति की उपस्थिति में स्वतंत्र…

4 घंटे ago

गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की

गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव ने आज नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति…

4 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ‘एडवांटेज हेल्थ केयर-इंडिया 2026’ को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज नई दिल्ली में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ…

6 घंटे ago

CCPA ने भ्रामक विज्ञापन के लिए कोचिंग संस्थान पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई), 2023 के संबंध में भ्रामक…

6 घंटे ago

भारत और फ्रांस ने दोहरा कराधान वंचन संधि (डीटीएसी) को अद्यतन करने के लिए संशोधन प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए

फ्रांस के राष्ट्रपति की हाल की भारत यात्रा के दौरान, भारत और फ्रांस सरकार ने…

6 घंटे ago