भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में 146 करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के अहमदाबाद में 146 करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरूआत देशवासियों को होली के पावन त्यौहार की शुभकामनाएं देकर की। उन्होंने कहा कि आज तीन परियोजनाओं का ई-लोकार्पण और ई-शिलान्यास हो रहा है। इनमें 60 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला साणंद-चेखला-कडी रोड पर अहमदाबाद-विरमगाम रेलवे ट्रैक पर लगभग 1 किलो मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शामिल है। अमित शाह ने कहा कि इस ओवरब्रिज के बनने के बाद स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बहुत सुविधा हो जाएगी।

अमित शाह ने कहा कि आज नेशनल हाईवे संख्या 147 पर नर्मदा नहर पर 36.30 करोड रुपए की लागत से 4 लेन पुल का निर्माण और 45 करोड रुपए की लागत से सरखेज-गांधीनगर (एसजी) हाईवे छारोडी पर फ्लाई-ओवरब्रिज का भी भूमिपूजन हुआ। उन्होंने कहा कि ये सभी विकास कार्य गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के चार विधानसभा क्षेत्रो में विकास के नए आयाम सिद्ध करेंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपए की लागत से कई विकास कार्य पूरे किए हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से गुजरात आज पूरे भारत में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में न सिर्फ साणंद तालुका, कलोल विधानसभा क्षेत्र और गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं बल्कि पूरे गुजरात में विकास हुआ है। अमित शाह ने कहा कि इन इन्फ्रास्ट्रक्चर के कार्यों से क्षेत्रवासियों का जीवन अधिक सुगम होगा और कनेक्टिविटी आसान होगी, जिससे रोजगार, उद्योग व व्यापार को नई गति मिलेगी।

अमित शाह ने कहा कि साणंद में भारत सरकार 500 बिस्तर वाला अत्याधुनिक अस्पताल बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने निर्णय किया है कि साणंद और बावला तालुका के सभी नागरिकों के लिए यह अस्पताल 24 घंटे खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कई ट्रस्ट्स के अस्पताल भी बन रहे हैं। कलोल तालुका में भी भारत सरकार 300 बिस्तर का एक सरकारी अस्पताल बना रही है। अमित शाह ने कहा कि ये सभी अस्पताल बनने के बाद किसी भी व्यक्ति को उसके घर के नज़दीक ही अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगीं।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश के साथ ही गुजरात भी बहुत प्रगति कर रहा है। कच्छ में विश्व के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी पार्क की योजना, एशिया में सबसे बड़ी ग्रीन सिटी, धोलेरा और भारत का दूसरा सबसे लंबा हाईवे-सुरत-चेन्नई एक्सप्रेस हाईवे गुजरात में हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फाइनेंशियल हब बनाने के लिए अहमदाबाद में गिफ्ट सिटी, अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन और भुज से अहमदाबाद के बीच रेपिड रेल शुरु की गई है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क, तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल का नेटवर्क और चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क आज भारत में है। उन्होंने कहा कि देश में आज 136 वंदेभारत ट्रेन चल रही हैं और 97 प्रतिशत ब्रॉडगेज नेटवर्क का इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा हो चुका है।

अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग में पिछले 10 साल में 60 प्रतिशत बढोतरी करने का काम मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद की सभी सरकारों के 70 साल के मुकाबले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार के 10 साल में ज्यादा विकास हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल में 4 लेन हाईवे में ढाई गुना बढ़ोतरी हुई है, प्रतिदिन 36.5 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है और देश में आज 157 एयरपोर्ट हैं।

Editor

Recent Posts

DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से सतह से सतह पर मार करने वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…

2 घंटे ago

सरकार ने देश की स्वदेशी एआई क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत 3 नए स्वदेशी एआई फाउंडेशन मॉडल लॉन्च किए

भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…

2 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

14 घंटे ago

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…

16 घंटे ago

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

16 घंटे ago