अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह से जारी सैन्य तनाव के बाद अंतरिम युद्धविराम पर बातचीत फिर से शुरू होने की उम्मीद जगी

अमेरिका और ईरान ने लगातार दूसरे दिन हमले रोक दिए हैं, जिससे लगभग दो सप्ताह से जारी सैन्य तनाव के बाद अंतरिम युद्धविराम पर बातचीत फिर से शुरू होने की उम्मीद जगी है। संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी राजदूत माइक वाल्ट्ज़ ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप कूटनीति को जगह दे रहे हैं, और उन्होंने बताया कि ओमान, ईरान और अन्य वार्ताकार पिछले कुछ हफ्तों से सभी स्तरों पर बातचीत में लगे हुए हैं। वाल्ट्ज़ ने उन सुझावों को भी खारिज कर दिया कि अमरीका के पास ईरानी हमलों से बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाली अवरोधक मिसाइलों की कमी हो रही है।

ईरानी सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि तेहरान ने जवाबी कार्रवाई में क्षेत्र में हमले रोक दिए हैं। प्रवक्ता ने पुष्टि की कि अमरीका द्वारा अपने अभियान रोकने के बाद से पिछली दो रातों में कोई हमला नहीं हुआ है।

हालिया तनाव तब शुरू हुआ जब ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाया, जिससे रोजाना गोलीबारी हुई और जून में हुआ युद्धविराम प्रभावी रूप से टूट गया। हाल के दिनों में, जॉर्डन में अमरीकी सेना के ठिकानों पर ईरानी हमलों में तीन अमरीकी सैनिक और इराक में एक अमरीकी सैनिक मारे गए।

इस बीच, ईरान और ओमान ने तेहरान में होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन पर तकनीकी वार्ता की है। इसके अलावा, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू क्षेत्रीय स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ बातचीत के लिए कल वाशिंगटन में उपस्थित रहेंगे।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

14 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

14 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

14 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

16 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

16 घंटे ago