Defence News

मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ ने दूसरा संयुक्त सिद्धांत समीक्षा सम्मेलन- 2024 आयोजित किया

“संयुक्त सिद्धांत समीक्षा सम्मेलन (जेडीआरसी-2024)” का दूसरा संस्करण 11 सितंबर 24 को मानेकशॉ केंद्र में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता एकीकृत रक्षा स्टाफ (सिद्धांत, संगठन और प्रशिक्षण) के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल विपुल सिंघल एवीएसएम, एसएम ने की। अपने मुख्य भाषण में उन्होंने सामूहिक अंतर्दृष्टि और सहयोगात्मक दृष्टिकोण का उपयोग करते हुए मजबूत और अनुकूलनीय संयुक्त सिद्धांत विकसित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस सम्मेलन के दूसरे संस्करण में वरिष्ठ सैन्य प्रमुखों, मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ की सिद्धांत विकास एजेंसियों और तीनों सेनाओं एवं प्रतिष्ठित थिंक-टैंक के सदस्यों ने भाग लिया। जेडीआरसी-2024 का उद्देश्य मुख्यालय आईडीएस और तीनों सेनाओं के बीच सिद्धांत निर्माण की दिशा में प्रयासों में तालमेल बिठाना है।

यह सम्मेलन, मुख्यालय आईडीएस द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है जो सिद्धांत निर्माण के सभी हितधारकों के लिए विचार-मंथन, सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने और सैद्धांतिक मुद्दों पर पेशेवर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में मान्यता देने वाले विधेयक को मंजूरी दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन -संशोधन विधेयक 2026 को अपनी मंजूरी दे दी…

26 मिनट ago

असम, केरलम और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा

असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार…

30 मिनट ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक रात में तबाह करने की धमकी दी

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर ईरान…

1 घंटा ago

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी रोडमैप का अनावरण किया

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…

13 घंटे ago

सेबी अध्यक्ष ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में कमियों और स्वतंत्र निदेशकों के क्षमता निर्माण पर जोर दिया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…

13 घंटे ago