परमाणु ऊर्जा संबंधी मामलों की निगरानी करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के परमाणु अड्डों पर इस्राइल के हमले की संभावना को लेकर चिंता व्यक्त की है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रोसी ने इस सिलसिले में अधिकतम संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि ईरान ने इस्राइल की ओर से बडे पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की आशंका के लिहाज से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने परमाणु अड्डों को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है।
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के हमले की प्रतिक्रिया में कार्रवाई पर निर्णय के लिए 24 घंटे से भी कम समय में दूसरी बार अपनी युद्ध मंत्रणा परिषद की बैठक बुलाई है। हालांकि उनकी सरकार ने अभी तक इस सिलसिले में किसी निर्णय की घोषणा नहीं की है।
ईरान की ओर से यह संकेत दिया गया है कि वह इस मामले में आगे कुछ नहीं करने जा रहा है लेकिन इस्राइल के सेना प्रमुख ने कहा है कि हमले का जवाब दिया जाएगा। इस्राइली डिफेंस फोर्सेस के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हेरजी हलेवी ने कहा कि इस्राइल पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों का उत्तर दिया जाएगा। वहीं ईरान के वरिष्ठ अधिकारी अबुल फजल अमोवी ने कहा कि उनके देश ने इस्राइल की ओर से किसी भी कार्रवाई की स्थिति को देखते हुए व्यापक रणनीति बनाई है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका देश इस्राइल की ओर से हमला किए जाने पर अभी तक नहीं इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी तैनात करने के लिए तैयार है।
ईरान ने कहा है कि उसकी ओर से इस महीने की पहली तारीख को सीरिया में उसके वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले के जवाब में कार्रवाई की गई। सीरिया में हुए हमले में ईरान के वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की मृत्यु हो गई थी।
वहीं इस्राइली सेना ने कहा है कि इस्राइल पर तीन सौ से अधिक ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया गया। इस्राइली सेना के अनुसार अमरीका, ब्रिटेन, फ्रांस और अन्य देशों की मदद से उन्होंने लगभग सभी मिसाइलों और ड्रोन को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नाकाम कर दिया। हमले के दौरान किसी के मरने की खबर नहीं है और नुकसान भी सीमित स्तर पर ही हुआ। इस बीच विश्व के नेताओं ने संयम बरतने की अपील की है और पश्चिम एशिया में बड़े स्तर पर तनाव के संबंध में चिंता व्यक्त की है।
देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…
नीति आयोग और ड्यूश गेसेलशाफ्ट एफयूआर इंटरनेशनेल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) जीएमबीएच ने 3 नवंबर 2026 को…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…
संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…