अंतर्राष्ट्रीय

IAEA, अमरीका और ईरान के बीच हुए प्रारंभिक शांति समझौते के तहत ईरान में परमाणु निरीक्षण करेगी

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी, आईएईए ने कहा है कि वह अमरीका और ईरान के बीच हुए प्रारंभिक शांति समझौते के तहत ईरान में परमाणु निरीक्षण करेगी।

आई.ए.ई.ए के महानिदेशक राफेल ग्रोसी ने जापान में पत्रकारों को बताया कि निरीक्षण जल्द ही शुरू होंगे और इसकी तारीखों तथा प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह हुए समझौते में ईरान के उच्च स्तर पर संवर्धित यूरेनियम को कम करने की प्रक्रिया आई.ए.ई.ए की निगरानी में किए जाने का प्रावधान है। हालांकि, ईरान के उप विदेश मंत्री ने कहा है कि क्षतिग्रस्त परमाणु प्रतिष्ठानों और परमाणु सामग्री तक पहुंच का मुद्दा अमरीका के साथ अंतिम समझौते के दायरे में ही तय किया जाएगा। इस बीच, अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इसके बाद वे इस समझौते पर चर्चा के लिए कुवैत और बहरीन की यात्रा पर रवाना हो गए।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

7 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…

7 घंटे ago

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

20 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

20 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

20 घंटे ago