अंतर्राष्ट्रीय

वेनेजुएला और जापान में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

वेनेजुएला और जापान में आज सुबह भूकम्प के तेज़ झटके महसूस किए गए है। वेनेजुएला के याराकुय के युमारे शहर में 7 दशमलव 5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, इससे ठीक 39 सेकंड पहले, वेनेजुएला के सैन फेलिप में भी 7 दशमलव 2 तीव्रता का भूकंप आया। इस दौरान कई इमारते क्षतिग्रस्‍त हो गई। वहीं, जापान के उत्तरी भाग में भी भूकम्‍प के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 6 दशमलव 9 थी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप में जानमाल के नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। देश के लोगों की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मुश्किल समय में भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

7 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…

7 घंटे ago

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

20 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

20 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

20 घंटे ago