Defence News

भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल 9 से 22 सितंबर तक जोधपुर वायुसेना छावनी पर वीर गार्जियन-2026 नामक द्विपक्षीय वायु अभ्यास का आयोजन करेंगे

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और जापान वायु आत्मरक्षा बल (जेएएसडीएफ) 9 सितंबर 2026 से 22 सितंबर 2026 तक जोधपुर वायुसेना छावनी पर वीर गार्जियन-2026 नामक द्विपक्षीय वायु अभ्यास का आयोजन करेंगे।

भारतीय वायु सेना स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस, सुखोई-30 एमकेआई और राफेल सहित विभिन्न प्रकार के अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों के साथ भाग लेगी। जापान वायु आत्मरक्षा बल अपने एफ-2ए लड़ाकू विमान के साथ भाग लेगा।

इस चौदह दिवसीय अभ्यास में भाग लेने वाले वायु सैनिक उन्नत परिचालन मिशनों को अंजाम देंगे और व्यापक पेशेवर संवाद में संलग्न होंगे। इस युद्धाभ्यास में मिशन योजना सम्मेलन, विषय विशेषज्ञों के आदान-प्रदान और इंजीनियरिंग तथा अंतरिक्ष सुरक्षा के पहलुओं पर कर्मियों के बीच संवाद शामिल होंगे। इससे दोनों वायु सेनाओं के बीच गहन परिचालन तालमेल को बढ़ावा मिलेगा।

वीर गार्जियन-26 अभ्यास में सामरिक दक्षता और एयरोस्पेस परिचालन तालमेल को बढ़ाकर भारत और जापान के बीच गहरी रणनीतिक साझेदारी दिखेगी। यह अभ्यास दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मित्रता और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करेगा।

Editor

Recent Posts

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…

11 घंटे ago

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…

11 घंटे ago

उड़ीसा के नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…

11 घंटे ago

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…

11 घंटे ago

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

15 घंटे ago