खेल

क्रिकेट में भारत ने एक दिवसीय और T-20 अन्‍तर्राष्‍ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्‍थान बरकरार रखा

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आज वार्षिक पुरुष टीम रैंकिंग अपडेट जारी किया, जिसमें भारत ने वनडे और टी-ट्वेंटी में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, लेकिन टेस्ट टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गया है।

मौजूदा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विजेता ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के निर्णायक मैच में भारत पर 209 रनों की शानदार जीत के दम पर टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए भारत को पीछे छोड़ दिया है।

भारत के 120 अंक हैं और वो ऑस्ट्रेलिया से केवल चार अंक पीछे है ऑस्‍ट्रेलिया 124 के साथ शीर्ष पर है और तीसरे स्थान पर इंग्लैंड है। रैंकिंग अपडेट केवल मई 2021 के बाद टीमों के प्रदर्शन के आधार पर घोषित की गई हैं।

एक दिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय मैचों में भारत भले ही विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया हो, लेकिन 122 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 116 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और दक्षिण अफ्रीका 112 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

टी20 रैंकिंग में भारत 264 अंकों के साथ काफी आगे है जबकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 257 और 252 अंकों के साथ उससे पीछे हैं।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

1 घंटा ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

2 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

2 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

2 घंटे ago