भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने एक समन्वित प्रयास में अरब सागर में 173 किलोग्राम मादक पदार्थ ले जा रही एक भारतीय नौका को जब्त कर लिया और इसमें शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते द्वारा दी गई विशिष्ट और विश्वसनीय खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, भारतीय तटरक्षक बल ने रणनीतिक रूप से संदिग्ध नाव को रोकने के लिए व्यापक निगरानी की। नाव को रोकने के बाद की जांच में खुफिया जानकारी की पुष्टि हुई। मछली पकड़ने वाली नाव और ड्रग्स की तस्करी में चालक दल के दो सदस्यों की भागीदारी थी। इस संबंध में आगे की जांच चल रही है।
इस अभियान के तहत पिछले तीन वर्षों में भारतीय तटरक्षक बल ने मादक पदार्थों की तस्करी वाली ऐसी बारहवीं नौका को जब्त किया है। हाल ही में एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को पर्याप्त मात्रा में ड्रग्स के साथ हिरासत में लिया गया। भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता समुद्री सीमाओं की सुरक्षा एवं समुद्र में अवैध गतिविधियों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…