Defence News

ICGS सुजय पूर्वी एशिया में विदेशी तैनाती के तहत तीन दिवसीय यात्रा के लिए बाली बंदरगाह पहुंचा

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) का अपतटीय गश्ती पोत सुजय पूर्वी एशिया में चल रही इसकी विदेशी तैनाती प्रक्रिया के तहत अपने हेलीकॉप्टर के साथ तीन दिवसीय यात्रा के लिए 18 सितंबर, 2024 को इंडोनेशिया में बाली के बंदरगाह पर पहुंचा। आईसीजीएस सुजय का चालक दल बदन केमनन लौट रिपब्लिक इंडोनेशिया (बीएकेएएमएलए) के साथ ऑपरेशनल टर्न अराउंड, समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया, समुद्री खोज और बचाव तथा समुद्री कानून प्रवर्तन पर ध्यान केंद्रित करने जैसे मुद्दों पर पेशेवर बातचीत करेगा।

दोनों देशों के तटरक्षक बल इस यात्रा के दौरान क्रॉस डेक प्रशिक्षण, संयुक्त योग सत्र और मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इसके अतिरिक्त, आईसीजीएस सुजय पर तैनात दल में शामिल 10 एनसीसी कैडेट स्थानीय युवा संगठनों के सहयोग से ‘समुद्री प्रदूषण’ के दुष्प्रभावों के बारे में समुदाय को जागरूक करने के लिए पर्यावरण संरक्षण वॉकथॉन में हिस्सा लेंगे।

आईसीजी ने समुद्री सहयोग बढ़ाने और सहकारी कार्यों को संस्थागत बनाने के लिए बीएकेएएमएलए के साथ 06 जुलाई, 2020 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। इससे पहले, आईसीजीएस सुजय ने जकार्ता, इंडोनेशिया, इंचियोन और दक्षिण कोरिया के बंदरगाहों पर पहुंच कर इस क्षेत्र में राजनयिक समुद्री जुड़ाव की निर्बाध निरंतरता को बनाए रखने की भूमिका निभाई है। पूर्वी एशिया में आईसीजीएस सुजय की तैनाती हिंद-प्रशांत देशों के साथ मधुर सम्बंधों को बढ़ावा देने और समुद्री सहयोग के माध्यम से मैत्रीपूर्ण सम्बंधों को बढ़ावा देने में भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

11 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

12 घंटे ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

12 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

12 घंटे ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

12 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

15 घंटे ago