भारत

ICSE की 10वीं और ISC की 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित

काउन्सिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफ़िकेट एग्ज़ामिनेशन ने आईएससीई की दसवीं कक्षा और आईएससी की बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। दो लाख पचास हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दसवीं की और 99 ह‍जार पांच सौ 51 विद्यार्थियों ने बारहवीं की परीक्षा दी थी।

दसवीं में 99 दशमलव तीन-सात प्रतिशत के साथ छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं 98 दशमलव आठ-चार प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

उधर, बारहवीं की परीक्षा में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 99 दशमलव चार-पांच प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं। वहीं छात्रों के उत्‍तीर्ण होने का प्रतिशत 98 दशमलव छह-चार प्रतिशत रहा।

विद्यार्थी परीक्षा की वेबसाइट cisce.org and results.cisce.org. पर अपने परिणाम देख सकते हैं।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

9 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

11 घंटे ago