भारत

नेटवर्किंग में लिंक्डइन ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2024 में IIFT दुनिया भर में शीर्ष पर, लिंक्डइन के शीर्ष 100 एमबीए कार्यक्रमों में 51वें स्थान पर

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत भारत का प्रमुख बिजनेस स्कूल, भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) विश्व स्तर पर नेटवर्किंग में नंबर 1 और लिंक्डइन के शीर्ष 100 एमबीए कार्यक्रमों में 51वें स्थान पर है।

संस्थान को बधाई देते हुए, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह प्रतिष्ठित मान्यता दुनिया भर में इसकी नेटवर्किंग ताकत पर जोर देने के साथ आईआईएफटी की बढ़ती गतिशीलता को इंगित करती है। आशावाद व्यक्त करते हुए, वाणिज्य सचिव, सुनील बर्थवाल ने कहा कि यह उपलब्धि पूर्व छात्रों, कॉर्पोरेट्स, बहुपक्षीय संगठनों और सरकारों के साथ मजबूत संबंध बनाने के अलावा शैक्षणिक और अनुसंधान में उत्कृष्टता हासिल करने के संस्थान के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।

संस्थान के कुलपति प्रो. राकेश मोहन जोशी ने छात्रों, पूर्व छात्रों, कॉर्पोरेट और सरकार जैसे हित धारकों के समर्थन से संस्थान को वैश्विक पहुंच के साथ अकादमिक, अनुसंधान और प्रशिक्षण में विश्व स्तरीय उत्कृष्टता केंद्र में बदलने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

संस्थान अंतरराष्ट्रीय वार्ता पर कॉरपोरेट्स और नीति निर्माताओं के लिए विश्व स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय वार्ता केंद्र (सीआईएन) की स्थापना कर रहा है।

संस्थान निर्यातकों, कॉर्पोरेट और सरकार के साथ निकट सहयोग से हार्वर्ड की तर्ज पर भारतीय कंपनियों और नीति निर्माताओं की उपलब्धि और अनुभव को उजागर करने के लिए विश्व स्तरीय केस स्टडीज लाने के लिए अपना अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस केस स्टडी सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया में भी है।

Editor

Recent Posts

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की अपील की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की…

19 घंटे ago

विदेश मंत्री ने G20 बैठक में वैश्विक संघर्षों के समाधान के लिए सैन्य समाधानों के बजाय कूटनीति को प्राथमिकता देने का आह्वान किया

भारत ने कहा है कि वैश्विक चुनौतियों के लिए सैन्य समाधान नहीं बल्कि कूटनीति को…

19 घंटे ago

ISRO ने अगली पीढ़ी के उपग्रह NVS-3 का सफल प्रक्षेपण किया

इसरो ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने अपनी नई पीढ़ी के…

19 घंटे ago

ग्रामीण संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए PMGSY-IV के तहत मिजोरम में नई सड़क निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दी

पीएमजीएसवाई-IV (बैच-1, वित्त वर्ष 2026-27) के तहत 45 सड़क कार्यों (509.54 कि.मी) जिनका मूल्य रु.…

19 घंटे ago

पेरिस में FATF की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें आज संपन्न हुईं

पेरिस में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें…

1 दिन ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत पर्व 2026’ का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत…

1 दिन ago