भारत

NCTE ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 और 2022-23 के लिए शिक्षक शिक्षण संस्थानों की कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) एक सांविधिक निकाय है जो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद अधिनियम, 1993 (1993 की संख्या 73) के अनुसरण में 17 अगस्त, 1995 को अस्तित्व में आयी थी। इसका उद्देश्य पूरे देश में अध्यापक शिक्षा के नियोजित और समन्वित विकास को प्राप्त करने और अध्यापक शिक्षा के लिए मानदंडों और मानकों का विनियमन और उचित रखरखाव की व्यवस्था करना तथा उससे संबंधित मामलों का समाधान करना है।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि क्या मान्यता प्राप्त संस्थान एनसीटीई अधिनियम 1993 के प्रावधानों के अनुसार कार्य कर रहे हैं और मान्यता प्राप्त संस्थानों पर जवाबदेही लागू करने तथा देश भर के शिक्षक शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और सेवा वितरण में सुधार लाने के लिए परिषद द्वारा निर्धारित मानदंडों और मानकों और दिशानिर्देशों के अनुसार कार्य कर रहे हैं, इसे लेकर परिषद की आम सभा ने 5 अगस्त, 2024 को आयोजित अपनी 61वीं बैठक में अहम फैसला लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कि सभी मौजूदा शिक्षक शिक्षण संस्थानों (टीईआई) को अनिवार्य रूप से शैक्षणिक सत्र 2021-22 और 2022-23 की कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) एनसीटीई पोर्टल पर वर्षवार ऑनलाइन जमा करनी होगी।

परिषद के उपरोक्त निर्णय के आलोक में, एनसीटीई ने दिनांक 09.09.2024 को एक सार्वजनिक सूचना जारी की है जो एनसीटीई की वेबसाइट https://ncte.gov.in पर उपलब्ध है। इसके माध्यम से मान्यता प्राप्त शिक्षक शिक्षण संस्थानों को शैक्षणिक सत्र 2021-22 और 2022-23 के लिए कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) ऑनलाइन मोड के माध्यम से उक्त पीएआर पोर्टल पर जमा करना होगी। पीएआर पोर्टल का लिंक, यानी https://ncte.gov.in/par/ पर भी सार्वजनिक सूचना में दिया गया है। ऑनलाइन पीएआर जमा करने की समयसीमा 09.09.2024 से 10.11.2024 (रात 11:59 बजे) तक होगी।

Editor

Recent Posts

छठ पर्व के मद्देनजर उत्तर रेलवे कल से दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से 31 विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा

उत्तर रेलवे छठ पर्व के लिए ने कल से दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों से…

11 घंटे ago

37,500 करोड़ रुपये की कोयला/लिग्नाइट सतह आधारित गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने की योजना का दूसरा चरण सम्‍पन्‍न

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई, 2026 को देश में सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं…

11 घंटे ago

भारतीय डाक और इंडिगो ने मिलकर 15 उड़ानों में डिजिटल डिटॉक्स द्वितीय चरण संचालित किया

संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने इंडिगो के सहयोग से डिजिटल डिटॉक्स द्वितीय चरण आयोजित…

11 घंटे ago

अमेरिकी सांसदों ने दीपावली को अवकाश घोषित करने वाला विधेयक दोबारा पेश किया

अमरीका में दीपावली को अवकाश घोषित करने के लिए सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में दीपावली…

12 घंटे ago

दिल्ली में नमो यमुना रिवर सफारी क्रूज़ सेवा शुरू, यह सेवा सोनिया विहार से जगतपुर के बीच छह किलोमीटर के दायरे में चलेगी

दिल्ली ने अपनी नदी-आधारित पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया…

12 घंटे ago

भारत ने तुर्किए के अंताल्या में आयोजित UNFCCC COP31 में जलवायु बहुपक्षवाद और निष्पक्ष एवं महत्वाकांक्षी परिणाम को लेकर अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

भारत ने जलवायु बहुपक्षवाद और समानता एवं साझा लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियों तथा संबंधित क्षमताओं (सीबीडीआर-आरसी)…

12 घंटे ago