भारत

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमी, उत्‍तर पश्चिमी और उत्‍तर पूर्वी हिस्‍से में भी हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड और उत्‍तर प्रदेश के दूर दराज के इलाकों में कल तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। बिहार, गांगेय पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्‍ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कोंकण, गोआ, मध्‍य महाराष्‍ट्र, ओडिशा, पंजाब, सौराष्‍ट्र, कच्‍छ, उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड के कुछ स्‍थानों पर आज तेज वर्षा का अनुमान है। कोंकण, गोआ, मध्‍य महाराष्‍ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में भी अगले छह दिन ऐसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। देश के पश्चिमी, उत्‍तर पश्चिमी और उत्‍तर पूर्वी हिस्‍से में भी हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने का अनुमान है।

उधर, हिमाचाल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेज वर्षा हो रही है। हाल के दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 17 लोगों की मृत्‍यु हुई है और करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकशान पहुंचा है।

“राजधानी शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में आज भी भारी वर्षा का दौर जारी है। प्रदेश के सभी प्रमुख नदी नालों के जलस्‍तर में वृद्धि दर्ज की गई है। भारी बारिश, बादल फटने और बाढ़ आने की घटनाओं में अब तक 17 लोगों की मृत्‍यु हुई है और 300 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा भूस्खलन के कारण अभी 37 सडकें यातायात के लिए अवरुद्ध है। मौसम विभाग ने भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रितेश कपूर, आकाशवाणी समाचार, शिमला।“

Editor

Recent Posts

भारत न केवल तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है, बल्कि एक भरोसेमंद अर्थव्यवस्था भी है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 'रिपब्लिक समिट' को संबोधित किया। समिट में शामिल लोगों…

6 घंटे ago

यूएस ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन और तन्वी शर्मा करेंगे भारत की अगुवाई

कैलिफोर्निया में आज से शुरू हो रहे अमरीकी ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन…

7 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वार्षिक श्रीअमरनाथ जी यात्रा के लिए परामर्श जारी किया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वार्षिक श्रीअमरनाथ जी यात्रा के लिए परामर्श जारी किया है। यह यात्रा…

7 घंटे ago

एनएसए अजीत डोभाल ने ब्रिक्स बैठक के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कल नई दिल्ली में 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों…

8 घंटे ago

लखनऊ आग हादसे में पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, चार गिरफ्तार

लखनऊ आग हादसे में पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ मामला…

8 घंटे ago

कतर के रास लाफान क्षेत्र में विस्फोट में 12 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जताया शोक

दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि कतर के अधिकारियों ने रास लाफान क्षेत्र…

8 घंटे ago