भारत

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा

पश्चिम-मध्य और उससे सटी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है। यह आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से लगभग 120 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 160 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में केंद्रित है।

इसके आज आधी रात को नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग ने मछुआरों को आज दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और बुधवार सुबह तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश में कल तक मूसलाधार बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुदुच्‍चेरी, काराईक्‍काल और तेलंगाना में आज बहुत तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अगले दो दिन के दौरान छत्तीसगढ़, केरल, माहे, ओडिशा और कर्नाटक में भी तेज वर्षा की संभावना है। कल तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज दोपहर 12 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक-एक्यूआई 318 दर्ज किया गया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में हुई मृत्यु पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में हुई मृत्यु पर शोक…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी कल 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 नवंबर, 2026 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…

1 घंटा ago

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय आयोग के अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कीं

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय आयोग के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा महानिदेशालय…

8 घंटे ago

ओपेक-प्लस के सात देशों ने दिसंबर माह के लिए इस वर्ष सितंबर के तेल उत्पादन कोटा को यथावत रखने का फैसला किया

तेज उत्‍पादन देशों के समूह ओपेक-प्लस के सात देशों ने दिसंबर के लिए इस वर्ष…

8 घंटे ago