भारत

जम्‍मू कश्‍मीर में दो टिफिन बम बरामद

जम्‍मू कश्‍मीर में पुलिस, केन्‍द्रीय आरक्षी पुलिस बल-सीआरपीएफ और सेना ने पुंछ जिले के मेंढर सब-डिवीजन में संदिग्‍ध उग्रवादियों के ठिकाने का पता लगाकर दो टिफिन बम बरामद किये। पुलिस, राष्‍ट्रीय राइफल्‍स और सीआरपीएफ की 246वीं बटालियन ने संयुक्‍त रूप से मेंढर के सनाई-गुरसाई के जंगली इलाके में तलाश अभियान चलाया, जिसमें संदिग्‍ध उग्रवादियों के ठिकाने का पता लगा और तीन-तीन किलोग्राम के दो टिफिन बम, एक स्‍टील केन वाला देसी बम, इलैक्ट्रिक तार, बैटरी, दवाएं और कपडे बरामद किये गये हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि ये विस्‍फोटक एक पॉलीथीन बैग में रखे गये थे और वहां तीन सशस्‍त्र उग्रवादियों के होने के भी संकेत थे। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बम निरोधक दस्‍ते ने बमों को निष्क्रिय कर दिया है। इलाके में अब भी तलाश अभियान जारी है। ब्योरे की प्रतीक्षा है।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

24 मिनट ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

28 मिनट ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

1 घंटा ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

1 घंटा ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने राष्ट्रीय तटीय मिशन 2.0 के लिए दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में…

1 घंटा ago