insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मौसम

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के सोमवार सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के सोमवार सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका व्‍यक्‍त की है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि ओडिशा सरकार ने सभी 30 जिलों को अलर्ट पर रखा है।

बंगाल की खाड़ी के पूर्वी–मध्य और उससे सटे दक्षिण–पूर्वी हिस्से में बना मौसमी सिस्टम आज एक ‘डिप्रेशन‘ में, कल एक ‘डीप डिप्रेशन‘ में और सोमवार सुबह तक एक ‘चक्रवाती तूफान‘ में तब्दील हो सकता है। अगर यह चक्रवाती तूफान का रूप ले लेता है, तो इसका नाम ‘अर्नब‘ रखे जाने की संभावना है। आईएमडी ने इस मंगलवार के लिए गजपति, गंजाम और पुरी जिलों में ‘रेड वॉर्निंग‘ जारी की है। बुधवार को ‘रेड अलर्ट‘ के दायरे में रायगड़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, गजपति और गंजाम जिलों आएंगे, जहां कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। गुरुवार तक बारिश का यह खतरा उत्तरी और पश्चिमी ओडिशा तक फैल सकता है। एनडीआरएफ, ओडीआरएएफ और फायर सर्विस की टीमें स्टैंडबाय पर हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयारी कर रहा है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *